भीलवाड़ा सहित शहरी निकायों में स्ट्रीट लाइट लगेगी, 30 हजार युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन

Update: 2026-02-11 07:17 GMT

जयपुर। प्रदेश का बजट आज डिप्टी सीएम दिया कुमारी पेश कर रही हैं । उन्होंने ने बजट में जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है,सरकार नई जल नीति भी लाएगी। करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देगी। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी का भी गठन होगा।

कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार तक की सहायता।कक्षा 1 से 8 वीं तक के 40 लाख स्टूडेंट्स को फ्री यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ खर्च होंगे।सभी स्कूलों में टायलेट्स बनेंगे

प्रदेश के सैनिक, पूर्व सैनिकों आश्रितों तथा वीरांगनाओं को सभी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए जोधपुर, शेरगढ़ टोंक, फलोदी, खैरथल, ब्यावर झुंझुनू तथा श्रीगंगानगर में इंटीग्रेटिक सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना की जानी प्रस्तावित है। प्रथम चरण में जोधपुर, शेरगढ़, झुंझुनू तथा टोंक में 36 करोड़ की लागत से इन कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

बजट में बड़ी घोषणाएं

  • जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
  • करीब 6,500 गांवों को ‘हर घर नल–हर घर जल’ योजना से जोड़ा जाएगा।
  • साथ ही लगभग 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 1,800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और पुल बनाए जाएंगे।
  • अगले वर्ष 15 नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण होगा।
  • हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रदेशभर में 2 हजार कैमरे लगाए जाएंगे।
  • गर्मी के दौरान पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 600 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
  • समर कंटिजेंसी के तहत प्रत्येक कलेक्टर को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक जिले में ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ स्थापित किए जाएंगे।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार रुपए तक की सहायता दी जाएगी।
  • कक्षा 1 से 8वीं तक के 40 लाख विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • सभी सरकारी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत स्तर पर यूथ गेम्स आयोजित किए जाएंगे।
  • सभी शहरी निकायों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण और अनुदान दिया जाएगा।
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर प्रदेश में ‘राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी’ की स्थापना की जाएगी।
  • कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ‘ड्रीम प्रोग्राम’ शुरू किया जाएगा।
  • नशे के खिलाफ ‘राज सवेरा’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नशा प्रभावित युवाओं का उपचार और पुनर्वास किया जाएगा।
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे।

गंभीर मरीजों के इलाज के लिए नई योजना

  • गंभीर मरीजों और सड़क दुर्घटना के मामलों में त्वरित उपचार के लिए ‘राज सुरक्षा’ नाम से नई योजना शुरू की जाएगी।
  • हाईवे पर रेस्ट सेंटर्स पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी, ताकि एक्सीडेंट के मामलों में तुरंत इलाज मिल सके।
  • आत्महत्याएं रोकने और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए ‘राज ममता’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
  • जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोले जाएंगे।
  • कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग के लिए काउंसलर भेजे जाएंगे।
  • हर ग्राम पंचायत में आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • जिन मरीजों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • अस्पताल में मृत्यु होने पर पार्थिव देह को घर तक निःशुल्क पहुंचाने के लिए ‘मोक्षवाहिनी योजना’ शुरू की जाएगी।

Similar News