सुनीता व अंकिता का राज्य स्तर पर चयन

By :  vijay
Update: 2024-09-26 19:10 GMT

राजेश शर्मा धनोप। 68वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्षीय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता राउमावि पिपलुन्द में आयोजित हुई। राबाउमावि नई राज्यास की 19 वर्ष में छात्रा सुनिता प्रजापत का व 17 वर्ष में अंकिता शर्मा का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ। दोनों छात्रा 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक राउमावि हुकमपुरा में प्रशिक्षण लेगी।

19 वर्ष में सुनीता कुम्हार राउमावि जैतारण ब्यावर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भाग लेगी। वही 17 वर्ष में अंकिता शर्मा राबाउमावि तलवंडी कोटा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भाग लेगी। जगदीश प्रजापत राज्यास ने बताया कि ग्राम वासियों ने संस्था प्रधान इंदिरा जाट और शारीरिक शिक्षक संजय जाट का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Similar News