नंदराय में कुम्हार प्रजापति समाज की कुलदेवी श्री यादें मां की जयंती हर्षोल्लास से मनाई
आकोला (रमेश चंद्र डाड)नंदराय कस्बे में कुम्हार प्रजापति समाज की कुलदेवी श्री यादें मां की जन्म जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा प्रातः 9 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, पड़े चारभुजा मंदिर, अहीर मोहल्ला व मुख्य बाजार से होते हुए चामुंडा माता मंदिर पहुंची, जहां भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में भक्तजन डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान ककरोलिया घाटी से निकली शोभायात्रा भी इसमें शामिल होकर त्रिवेणी धाम पहुंची।
कार्यक्रम में हीरालाल, लादूलाल, शंकरलाल, श्यामलाल, विनोद, आशीष, राधेश्याम, मुकेश, विशाल गोपाल, नंदलाल, बंसीलाल, भेरूलाल, दुर्गेश, सत्यनारायण, सोहनलाल, बनवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा किया गया।