नई सड़क गंदे पानी का मार्ग बनी, राहगीर परेशान

Update: 2025-12-01 11:09 GMT

भीलवाड़ा । जिला मुख्यालय से सटी हलेड, दांथल वाया गेंदलिया-बड़लियास मुख्य सड़क इन दिनों निजी कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी स्थल में तब्दील हो गई है। दो वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क अब जगह-जगह से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोज़ाना दूषित पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

उपभोक्ता अधिकार संगठन हलेड के अध्यक्ष कैलाश सुवालका ने बताया कि करीब 12.63 करोड़ रुपए की लागत से यह सड़क डीएमएफटी फंड से बनाई गई थी। यह सड़क अभी अपनी गारंटी अवधि में है, लेकिन रखरखाव और लापरवाही के अभाव में जर्जर हो चुकी है।

समस्या की जड़ पास की एक निजी कॉलोनी है। कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया है, जिससे घरों का सारा दूषित पानी सीधे मुख्य सड़क पर फैल रहा है। पानी भरे रहने के कारण डामर उखड़ गया है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

मुख्य सड़क पर गड्ढों और पानी के कारण यातायात बाधित हो रहा है। ग्रामीणों और संगठन की ओर से कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोग सड़क की वर्तमान स्थिति से गंभीर परेशान हैं और शीघ्र मरम्मत की मांग कर रहे हैं।



Tags:    

Similar News

Month of worship: Beginning of Ramadan, first fast will be observed today; This time there will be 5 Fridays: इबादत का महीना: रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा; इस बार रहेंगे 5 जुमे