आकोला ( रमेश चन्द डाड) बडलियास मंडल में 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का बडलियास लक्ष्मीनाथ मंदिर में विमोचन किया गया। इस सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।अध्यक्ष महोदय शिव नारायण जोशी के अनुसार 31 को वाहन रैली सुबह 11 बजें बड़लियास मंडल के सुरास,दोवनी,जीवा खेड़ा,के लिए बस स्टेंड से रवाना होगी।शाम को 7:30 पर हनुमान जी की बगीची में सुंदर काण्ड का आयोजन किया जाएगा। रविवार 1 फरवरी को सुबह 11 बजें शोभायात्रा विद्यालय के प्रांगण से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त होगी।1:30 पर आगंतुक मेहमानों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा।2 बजे संतों का आशीर्वचन पश्चात् भारत माता की व पंगत में बैठाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।