माँ दधिमथी मंदिर में देर रात तक बही भजनों की सरिता

Update: 2025-09-29 04:10 GMT

भीलवाड़ा हलचल : नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दधिमथी मंदिर, आज़ाद नगर में प्रतिदिन अभिषेक, हवन और पोढावना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीती रात्रि मंदिर में भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भक्तजन और भजन प्रेमी भावविभोर नजर आए।

मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि भजन संध्या में राघव दाधीच, दीपा दाधीच, वासु दाधीच, पीयूष दाधीच, ओम जोशी पोटला, आशुतोष दाधीच, नीरज तिवाड़ी, सुरभी दाधीच, गोविंद शर्मा, यतीश, सी. पी. शर्मा सहित अनेक कलाकारों ने माता जी के दरबार में भजनों की मधुर प्रस्तुति दी।भक्तजन माता जी के प्रांगण में भावविभोर होकर नृत्य करते हुए भजनों का आनंद उठाते नजर आए। रात्रि समापन पर सभी भक्तों को सूखे मेवे, फल और मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। मंच संचालन रामपाल शर्मा ने किया।इस अवसर पर दाधीच समाज न्यास अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ, मंदिर कमेटी अध्यक्ष हीरालाल ओझा ने सभी भक्तों का स्वागत और सम्मान किया। साथ ही, पूर्व जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष कैलाश व्यास, न्यास के पूर्व अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, एवं अखिल भारतवर्ष दाधीच ब्राह्मण महासभा की महिला जिलाध्यक्षा सावित्री शर्मा भी उपस्थित थीं।

Similar News