बदला मौसम ने रंग,:दो दिन से धूप-छांव की लुका-छुपी,
भीलवाड़ा में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला बदला नजर आ रहा है। रविवार और सोमवार को कभी तेज धूप, तो कभी बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लोगों को दिन में उमस का सामना करना पड़ा, लेकिन ठंडी हवाओं ने राहत भी दी। आज अक्का डक्का छींटे भी गिरे और लगने लगा की बारिस होगी
सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी धूप खिली तो कभी बादल छा गए। बीच-बीच में चली हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो प्रेशर एरिया के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।हालांकि दिन में हल्की धूप और रात को ठंडी हवाएं चलेंगी। फिलहाल बदलते मौसम से लोगों को दिन की तपन से राहत और रात को सुहावना मौसम मिल रहा है। दिन की तपन कम होने और रात में मौसम सुहावना रहने से जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।