आकोला (रमेश चन्द डाड) रामपुरिया गांव के प्रसिद्ध कथावाचक दुर्गेश चतुर्वेदी के सुपुत्र अक्षत चतुर्वेदी जयपुर कॉलेज के अध्ययन के दौरान ही अग्निवीर संगीतकार नौ सेना में चयन हो गया आई एन एस चिल्का उड़ीसा में प्रशिक्षण हुआ प्रशिक्षण पूरा करके दिनांक 20 जनवरी 2026को लोट कर गांव आया तो समाचार सुन कर बेगू नगर निवासियों ने डी जे के साथ खुली जीप में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जगह जगह रोक कर पानी चाय नाश्ता की व्यवस्था की गई
रामपुरिया गांव में जुलूस पहुंचा तो गांव के युवा महिला पुरुष आदि सभी खुशी से जम उठे ढेरो मालाओं से स्वागत किया इसके बाद भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन कर भोग लगाया गांव भर में मिठाई बाटी गई
दुर्गेश चतुर्वेदी का छोटा सुपुत्र एवं अक्षत चतुर्वेदी का भाई चंदन चतुर्वेदी कभी 1जनवरी 2026 को वायु सेना के संगीतकार में चयन हो गया और प्रशिक्षण के लिए अभी कर्नाटक बेलगांव में प्रशिक्षण कर रहा है
अक्षत चतुर्वेदी के स्वागत के मौके पर पुरोहित किड्स एकेडमी विद्यालय परिवार से बहुत गर्व के साथ अभिनंदन किया इसके साथ ही नारायण चतुर्वेदी मुकेश चतुर्वेदी हरीश व्यास दामोदर जोशी डॉक्टर जी आर भूकल सुनील पुरोहित बाबू शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे