करवा चौथ पर अनोखी मिसाल : कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की दोनों पत्नियों ने रखा चौथ माता का व्रत
शक्करगढ़ आज के आधुनिक युग में जहां रिश्तों में दूरी और दिखावे का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं शक्करगढ़ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं बाकरा निवासी सत्यनारायण सेन के परिवार ने आपसी प्रेम और परंपरा की एक अनोखी मिसाल पेश की है।
30 वर्षीय सत्यनारायण सेन की दोनों पत्नियां — निशा सेन और मोना सेन — ने अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ निर्जल उपवास रखा और शाम को चांद देखकर अपने पति के हाथों जल ग्रहण किया।
इस मौके पर गांव के कई लोगों ने कहा कि “यह परंपरा हमारे समाज की अनोखी पहचान है, जहां पारिवारिक बंधन और संस्कार आज भी जीवंत हैं।”