मौसम भीलवाड़ा में सुबह से बादलों का डेरा
भीलवाड़ा , शहर में एक बार फिर मौसम बदल गया है। आसमान में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए है। सोमवार रात भी ठंडी हवा चली थी। सोमवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के के जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के अनुसार- उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी व उत्तरी-पूर्वी भागों में आने वाले 2 से 3 दिन मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा अरब सागर में गुजरात के पास खंभात की खाड़ी और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना है। इन सभी सिस्टम के असर से 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।