मर्डर: अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग युवक को मौत

Update: 2025-03-15 02:16 GMT

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में   मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने अपने घर के पास खड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी। युवक रमजान के मौके पर 'सहरी' (रमजान के उपवास से पहले मुसलमानों द्वारा खाया जाने वाला भोजन) का इंतजार कर रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक को सात गोलियां लगी हैं।


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हारिस उर्फ ​​कट्टा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवाक को करीब सुबह 3.15 बजे के आसपास हुई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है। वह अपने घर के पास सड़क पर एक अन्य व्यक्ति के साथ सुबह 3.15 बजे के आसपास खड़ा था। दूसरा व्यक्ति एक किनारे पर बैठ जाता है, तभी हारिस की तरफ दो बाइक आकर रुकती हैं और उन पर सवार बदमाश फायरिंक कर देते हैं।

Tags:    

Similar News