नीट पेपर लीक मामले में CBI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पहली बार इसी आरोपी ने चुराया था पेपर

By :  vijay
Update: 2024-07-16 12:52 GMT

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट पेपर लीक मामले दो और लोगों को गिरफ्तार की है। दोनों आरोपियों को पटना और हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। पटना से गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी पंकज सिंह उर्फ आदित्य ट्रंक से नीट का प्रश्नपत्र चुराथा था। जबकि, हजारीबाग से गिरफ्तार दूसरा आरोपी राजू सिंह चोरी किए गए प्रश्नपत्रों को बांटने में शामिल था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज कुमार उर्फ आदित्य ने जिस ट्रंक से पेपर जा रहा था, उसमें से ही पेपर चोरी किया था। इसके बाद उस पेपर को पंकज का साथी राजू सिंह ने ही बांटा था। बताया जा रहा है कि पंकज झारखंड के बोकारो का रहने वाला है और जमशेदपुर से पढ़ाई की है। लेकिन सीबीआई ने पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया है। जबकि, राजू सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News