क्या जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की फिल्म Jism देखकर सोनम रघुवंशी ने रची पूरा साजिश… हूबहू मिलती हैं दोनों कहानियां

Update: 2025-06-15 18:23 GMT
क्या जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की फिल्म Jism देखकर सोनम रघुवंशी ने रची पूरा साजिश… हूबहू मिलती हैं दोनों कहानियां
  • whatsapp icon

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब तक की पड़ताल के मुताबिक, पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

यह कहानी 2003 में रिलीज हुई फिल्म जिस्म (2003 Bollywood Movie Jism) की कहानी से हूबहू मिलती है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कहीं सोनम में जिस्म फिल्म देखने के बाद ही तो राजा की हत्या की साजिश नहीं रची?

 


 



 

वह साजिश को अंजाम देने के लिए कबीर को अपने प्रेम जाल में फंसाती है और उसका यूज करती है। रोहित खन्ना की हत्या के बाद कबीर को सोनिया की असलियत सामने आती है।

इसी तरह फिल्म आगे बढ़ती है। बाद में कबीर अपने साथ हुए धोखा और अविश्वास का बदला लेता है। फिल्म खासतौर पर अपने बोल्ड सीन्स के कारण चर्चा में रही थी।

 

राजा रघुवंशी केस में क्या है ताजा अपडेट

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सोनम मास्टरमाइंड है, जिसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। शिलांग पुलिस ने सभी को गिरफ्तार लिया है और शिलांग ले गई है, जहां केस चलेगा।

राज ने इंदौर के अपने तीन दोस्तों की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया। इस बीच, इंदौर में राज के परिवार की हालत खराब है। सोनम के परिवार ने तो अंदर से ताला लगा लिया है।

Tags:    

Similar News