रबी सीजन में किसानों तक पहुंचेंगे 16 हजार कृषि वैज्ञानिक, धनतेरस तक चलेगा अभियान

By :  naresh
Update: 2025-09-01 14:57 GMT

नई दिल्ली। किसानों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार बड़े अभियान की तैयारी कर रही है। रबी मौसम में 16 हजार कृषि वैज्ञानिकों को खेतों तक भेजा जाएगा। यह अभियान 3 अक्टूबर से शुरू होकर धनतेरस तक चलेगा।

इससे पहले 15-16 सितंबर को कृषि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे। यह अभियान “विकसित कृषि संकल्प” का दूसरा चरण है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को बीज, खाद, सिंचाई, ड्रोन तकनीक और फसल सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे। साथ ही, सरकार की नई योजनाओं का सीधा लाभ कैसे मिले, इस पर भी मार्गदर्शन करेंगे।


Similar News