तिरंगे की शान बरकरार रहे.. गणतंत्र दिवस कोट्स एंड विशेज से दें शुभकामनाएं
देश में हर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस खास मौके पर देशभर में तरह-तरह के कल्चरल इवेंट्स का आयोजन होता है. इस बार देश 76वां रिपब्लिक डे सेलिब्रेट कर रहा है. ऐसे में लोगों ने गणतंत्र दिवस पर दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कुछ न कुछ करने का प्लान बनाया ही होगा, लेकिन एक चीज ऐसी है तो हर भारतीय रिपब्लिक डे के मौके पर जरूर करता है और वो है अपनों को गणतंत्र दिवस की बधाई देना.
अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन अंदाज में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के जरिये हम आपके लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन विशेज लेकर आये हैं. ये विशेज आपके दोस्तों एयर रिश्तेदारों को पसंद आयेंगे.
1. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आईये हम सब मिलकर अपने देश को और भी महान बनाएं. जय हिंद!
2. यह दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का अवसर देता है. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
3. गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें हमारे देश की एकता, अखंडता और विविधता की ताकत का एहसास कराता है. जय हिंद!
4. आज का दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों को याद दिलाता है. देश की सेवा में हम सभी की भागीदारी हो. गणतंत्र दिवस मुबारक!
5. देश की सेवा का जज़्बा और तिरंगे की शान हमेशा बरकरार रहे. गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
Republic Day Wishes In Hindi And English
6. गणतंत्र दिवस पर हम अपने देश की शान और आन-बान को सलाम करते हैं. देश का गौरव हमेशा बढ़ता रहे. जय हिंद!
7. गणतंत्र दिवस एक मौका है यह सोचने का कि हम अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं. देश को हमेशा ऊँचा और महान बनाए रखें. जय हिंद!
8. गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर आईए हम अपने देश की नजाकत, ताकत और एकता का जश्न मनाएं. जय हिंद!
9. भारत की संविधान के प्रति सम्मान और सच्चे देशभक्ति के साथ, हम हर दिन अपने देश को उंचाइयों तक पहुंचाएं. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
10. आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद, भारत माता की जय!
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को अपनाने की याद दिलाता है, जो भारत के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है. इस खास मौके पर देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है. वहीं, इस दिन लोग अपनों के साथ फुर्सत के पल बिताते हैं. यही नहीं, गणतंत्र दिवस पर बहुत से लोग जहां फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कुछ न कुछ प्रोग्राम भी बनाते हैं.
