राजस्थान में मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक! आज कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट,

By :  vijay
Update: 2024-07-11 06:48 GMT

जयपुर: राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने वाली है। आज गुरुवार को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। केवल 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिनमें जयपुर सहित अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक कल शुक्रवार से अगले चार दिन यानी 15 जुलाई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बुधवार को कई शहरों में हुई हल्की बारिश

बुधवार 10 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई लेकिन बारिश छितराई हुई थी। जयपुर शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई लेकिन अधिकतर इलाके सूखे रहे। इसी तरह सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, भरतपुर, धौलपुर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए रहे। बादलों की आवाजाही भी नजर आई लेकिन बरसात नहीं हुई। हल्की बारिश की वजह से भी मौसम फिलहाल सुहाना बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस से बीच रहा।

 6 जिलों का पारा फिर चढ़ा

मानसून की बारिश धीमे पड़ते ही प्रदेश के जिलों का तापमान फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सर्वाधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में दर्ज किया गया। बीकानेर, चूरू और जैसलमेर का तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस से बाहर रहा। बीकानेर में 42.7, चूरू में 42.3 और जैसलमेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल से 15 जुलाई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश का दौर हल्का पड़ेगा। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

फतेहपुर में 43.3 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 42.7 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 42.3 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 40.7 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर में 40.0 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर में 39.7 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 38.5 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 38.3 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां में 37.9 डिग्री सेल्सियस

जालौर में 37.8 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस

कोटा में 36.8 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली 36.6 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ में 36.5 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 36.4 डिग्री सेल्सियस

अजमेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस

करौली में 35.8 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 34.2 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 33.3 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 27.8 डिग्री सेल्सियस

Similar News