सीमेंट के ट्रेलर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Update: 2026-02-15 11:42 GMT

 

​भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से सीमेंट के कट्टों से लदा एक ट्रेलर भुसावर के बझेरा खुर्द गांव पहुंचा था, जहां अचानक उसके केबिन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया।

​बदबू आने पर खुली नींद, टला बड़ा हादसा

दमकल सूत्रों के अनुसार, जिस वक्त आग लगी, ट्रेलर चालक केबिन में सो रहा था। अचानक जलने की तेज बदबू आने पर उसकी नींद खुल गई। केबिन को आग की लपटों से घिरा देख चालक ने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। यदि समय रहते चालक की नींद न खुलती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

​स्थानीय दमकल खराब, नदबई से बुलाई गई मदद

हादसे के बाद चालक के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर भुसावर से दमकल को बुलाया गया, लेकिन वह खराब निकली। अंततः नदबई से आई दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News