रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेला, 120 युवाओं का मौके पर चयन

Update: 2026-03-16 11:11 GMT

 

भीलवाड़ा।  हलचल ।स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रामपुरा आगूचा माइंस द्वारा अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित 'जिंक कौशल केंद्र' में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 120 युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ।

20 से अधिक नामी कंपनियों ने लिया हिस्सा

रोजगार मेले में बैंकिंग, हेल्थकेयर, आईटी, सिक्योरिटी और इलेक्ट्रिशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक नामी कंपनियों ने शिरकत की। मेले को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और कुल 315 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 120 उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र हेतु चयनित किया।

आकर्षक सैलरी पैकेज और शॉर्टलिस्टिंग

चयनित युवाओं को औसतन ₹17,500 प्रति माह का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है। इसके अतिरिक्त, 160 अन्य उम्मीदवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह मंच युवाओं के लिए न केवल रोजगार का साधन बना, बल्कि उन्हें बाजार की मौजूदा जरूरतों और कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर भी मिला।

कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर

हिंदुस्तान जिंक की यह पहल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अपने ही क्षेत्र के आसपास करियर बनाने के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिंक कौशल केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं ने सीधे तौर पर बड़ी कंपनियों के साथ संवाद कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे उनके आत्मविश्वास में भारी वृद्धि देखी गई।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News