उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, ड्राइवर घायल

By :  naresh
Update: 2024-06-26 13:21 GMT

कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की मां के निधन के बाद बुधवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आगरिया पहुंची। यहां उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए। करीब 30 मिनट वे यहां रूकी। इसी बीच पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने गई उनके काफिले की गाड़ी को पास में लड़ रहे मवेशियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।


थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी फ्यूल भरवाने के लिए शांतिनाथ चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची। उसी समय सामने मवेशी लड़ रहे थे। मवेशियों ने लड़ते हुई काफिले की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान यूपी के गाजियाबाद के खंजरपुर निवासी चालक हरवीर सिंह भी घायल हो गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया। इस दौरान एक मवेशी की मौत हो गई।

इससे पूर्व, जयपुर से राजसमंद पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का फोरलेन पर जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सांसद कार्यकाल में शुरू किए गए मावली - मारवाड़ ब्रॉडगेज, राजसमंद - नाथद्वारा सर्विस लेन, निर्माणाधीन ब्रिज, गैस पाइप लाइन आदि विकास कार्यों के साथ उनकी गुणवत्ता की जानकारी भी ली।

Similar News