भाजपा हमेशा सत्ता में बना रहने के लिए बदलना चाहती है संविधान-डोटासरा

Update: 2025-07-20 17:30 GMT


 

जयपुर,  राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लागते हुए कहा है कि यह सब केवल इसलिए करना चाहते हैं कि संविधान बदलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग देश की सत्ता में हमेशा बने रहे।

श्री डोटासरा रविवार को जयपुर जिले के चौमूं में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सब केवल इसलिए करना चाहते हैं कि देश में नफरत फैले, आपसी भाईचारा समाप्त हो और भाजपा सत्ता हासिल कर संविधान बदल दे तथा हमेशा के लिए जैसे रूस और चीन में सत्ता पर एक व्यक्ति का शासन है, उसी प्रकार है मोदीजी और भाजपा के लोग देश की सत्ता में हमेशा बने रहे, यह भाजपा के लोग इसी प्रकार के साजिश करने जा रहे हैं।

Similar News