तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Update: 2025-07-17 09:44 GMT

चित्तौड़गढ़ । उदयपुर-कोटा हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। घटना भंडारिया गांव के पास हुई, जहां जमना बाई (55) पत्नी माणक भाट, सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जमना बाई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  मामले की जांच जारी है।इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर गति नियंत्रण के उपायों को बढ़ाने की मांग की है।

Similar News