चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा के बरड़ा गांव में सुबह खेत पर काम करते समय युवक को करंट लग गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को तुरंत निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
श्यामलाल पुत्र डालचंद खेती-बाड़ी करके अपना जीवन यापन करता था। श्यामलाल की शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब परिवार की सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी पर आ गई है। शव को निम्बाहेड़ा जिला मॉर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में निम्बाहेड़ा के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।