विधायक कृपलानी ने शनि अमावस्या पर किया श्री गजराज शनिदेव मंदिर पर अभिषेक
निम्बाहेड़ा। नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग पर गायत्री नगर में स्थित श्री गजराज शनिदेव मंदिर पर शनि अमावस्या के पावन अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भगवान श्री शनिदेव एवं शिव जी का अभिषेक किया।
इस अवसर पर पं. राजमल जोशी एवं पं. अभिषेक जोशी के द्वारा पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में पुर्णाहुति पश्चात महाआरती करवाई गई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जे.के. सीमेंट यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, जेके टेक्निकल हेड राजेश सोनी, जेके सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, रविन्द्र गर्ग आदि ने भगवान श्री शनि देव एवं शिव का अभिषेक कर धर्मलाभ लिया। हवन यज्ञ एवं महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के स्त्री, पुरुष धर्मावलंबी मौजूद रहे।