महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष्य में समाजजनों ने वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को कराया भोजन

Update: 2025-08-25 10:36 GMT

चित्तौड़गढ़। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान दाधिच समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा 8 दिवसीय महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है उसी कड़ी में आज उसको लेकर आज कालिका नगर स्थित खुशहाल वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों की सेवा कर उन्हें भोजन खिलाया गया साथ ही खुशहाल वृद्ध आश्रम की डायरेक्टर नंदनी दाधीच द्वारा समाज जनों को वृद्ध आश्रम की पूरी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

समाज के प्रवक्ता रजत भट्ट एवं भरत जोशी ने बताया कि आज खुशहाल वृद्ध आश्रम में समाज जन सभी वृद्धो की सेवा कर उन्हें भोजन अपने हाथों से करवाया साथ ही दाधीच समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक तिवारी ने वृद्ध आश्रम समिति के संयोजक सत्यनारायण ओझा उमा शंकर दाधीच एवं नंदनी दाधीच का स्वागत कर उन्हें सम्मान दिया गया।

इस दौरान समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश भट्ट, सत्यनारायण व्यास,संरक्षक एवं मार्गदर्शक सुरेश शर्मा योग गुरु, यशवंत कोलीवाल, मोहन भट्ट, शिव प्रकाश दाधीच सावा, जोशी रेलवे, सत्यनारायण भट्ट,कमलेश दायमा,राजकुमार तिवारी,सुरेश चंद्र शर्मा,रामस्वरूप जोशी,महेश भट्ट शाहपुरा, सत्यनारायण काकड़ा,राकेश जोशी, रघुनंदन दाधीच,जगदीश चंद्र केसरियाजी,अशोक मिश्रा,पंकज काकड़ा,राजेन्द्र तुलछिया,शिवशंकर जोशी,आदि कई समाजजन उपस्थित रहे।

Similar News