चित्तौड़गढ़ । जिले में आने वाले अनंत चतुर्दशी और बारावफात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है ताकि त्योहारों के समय किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शहर में रूट मार्च कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह रूट मार्च शहर के भीतरी और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकला। अधिकारियों ने उन सभी जगहों का निरीक्षण किया जहां से शोभायात्राएं निकलनी हैं या जुलूस एकत्रित होंगे। इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना और आम जनता में विश्वास बनाए रखना था।