चित्तौड़गढ़ विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026 के अंतर्गत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 12 भाषाओं में आयोजित होगी।
जिला युवा अधिकारी योगेश चारण, चित्तौड़गढ़ ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में युवाओं को माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रश्नोत्तरी में भाग लेना होगा। इसके पश्चात् निबंध प्रतियोगिता एवं अन्य चरणों में युवाओं को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री जी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवाओं को माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।