सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025: जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण

Update: 2026-02-23 11:13 GMT

चित्तौड़गढ़। राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित 99 अभ्यर्थियों को जिला चित्तौड़गढ़ आवंटित किया गया है।

प्रभारी अधिकारी भू -अभिलेख ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को आज दिनांक 23 फरवरी 2026 से पटवारी पद पर दो वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन ट्रेनी के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। नियुक्त अभ्यर्थियों को दिनांक 25 फरवरी 2026 तक जिला कलक्टर कार्यालय परिसर, कक्ष संख्या 93 में अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।

दस्तावेज सत्यापन उपरांत सभी अभ्यर्थियों को दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रधानाध्यापक, अस्थायी पटवार प्रशिक्षण केन्द्र (डॉ. अम्बेडकर भवन, डाइट रोड, मीठाराम जी का खेड़ा, चित्तौड़गढ़) पर उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News