दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान प्रदेश स्तरीय कार्यशाला जिले से प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल
चित्तौड़गढ़। दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिला संगठन के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य अभियान की प्रगति की समीक्षा, कार्ययोजना का निर्धारण एवं संगठनात्मक समन्वय को और सुदृढ़ करना है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यशाला मे जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, अभियान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव, बांसवाड़ा प्रभारी कमलेश पुरोहित तथा झालावाड़ प्रभारी सागर सोनी भाग लेंगे।
इसके साथ ही सह संयोजक सत्यनारायण मेनारिया (सुवानिया), चंद्रशेखर सोनी (चित्तौड़गढ़) एवं रेखा रानी तिवारी (निंबाहेड़ा) भी कार्यशाला में सहभागिता करेंगे।
कार्यशाला में प्रशिक्षण अभियान की रणनीति, बूथ स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यकर्ताओं के क्षमता संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संगठनात्मक मजबूती के लिए यह कार्यशाला महत्वपूर्ण मानी जा रही है।