निंबाहेड़ा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, निंबाहेड़ा के तत्वावधान एवं संघ अध्यक्ष विजय मारू के मार्गदर्शन में मुमुक्ष शीतल सोलंकी की भागवती दीक्षा का पावन समारोह कमोल (गोगुंदा) में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ।
निंबाहेड़ा स्थित जैन दिवाकर भवन से एक बस द्वारा श्रावक-श्राविकाएं कमोल पहुँचे। यह दीक्षा समारोह पूज्य प्रवर्तक विजयमुनि , पूज्य उपाध्याय गोतममुनि , प्रथम उपप्रवर्तिनी शांताकंवर साध्वी एवं साध्वी डॉ. संयमलता जी मसा के पावन सानिध्य में दोपहर सवा बारह बजे संपन्न हुआ।
दीक्षा के पावन क्षणों में संपूर्ण पंडाल “जैन दिवाकर जी के जयघोष” एवं “दीक्षार्थी अमर रहे” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संघ मंत्री गिरिश श्रीमाल, वरिष्ठ श्रावक हस्तीमल दुग्गड़, बसंतीलाल सियाल, पूर्व मंत्री आनंद सालेचा, सहमंत्री राजेश गांधी, सुशील भड़क्त्या, सागर सालेचा, प्रकाश मेहता, कुशाल मारू, प्रदीप मारू सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे एवं सेवाएं प्रदान कीं।
जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदरमल सेठिया, संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी, वीरेंद्र मारू, पूर्व अध्यक्ष सुनील बम (नीमच) एवं श्रीमती मीनू संघवी भी अपने साधनों से कार्यक्रम में सहभागी बने। दीक्षा कार्यक्रम के सफल संचालन में संगठन समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश बम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
