तेजा दशमी पर शोभायात्रा का कांग्रेस ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Update: 2025-09-01 12:53 GMT



निंबाहेड़ा 01 सितम्बर 2025

संपूर्ण किसान कौम के पूजनीय एवं विशेष कर जाट समाज के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव तेजा दशमी के अवसर पर निंबाहेड़ा जाट समाज द्वारा आयोजित वाहन रैली एवं शोभा यात्रा का कांग्रेस जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया।

नगर कांग्रेस प्रवक्ता रवि जाजपुर ने बताया कि तेजा दशमी के अवसर पर जाट समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा एवं वाहन रैली के महाराणा प्रताप सर्कल पहुंचने पर कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पवर्षा कर जाट समाज के बंधुओं का स्वागत किया गया तथा रथ में विराजित श्री वीर तेजाजी महाराज तस्वीर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन,नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकित जाट,ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चांदमल विराणी,शमशू कमर मंसूरी,महासचिव मनीष जारोली,ओम प्रकाश शर्मा,दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन,जावेद खान,सचिव धीरज नगरिया,कोषाध्यक्ष अशोक जैन,प्रवक्ता नितेश लोट,कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर हुसैन मंसूरी एवं निवर्तमान पालिका पार्षद राजेश सांड,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,नितेश आंजना,श्याम गर्ग,रशीद खान,चांदमल सोनावा,बाबू खान मेव,दिनेश कुमार वाथरा,हंसराज शर्मा,विजय आंजना,छात्र नेता भंवरसिंह शक्तावत,मुकेश जाट,दिनेश धाकड़,रामलाल अहीर,सुरेश सेन,दिलखुश मीणा,आदित्य पहाड़िया,करण जीनगर,माधु चारण,विकास धाकड़,दीपक धाकड़,अरविंद अहीर,राहुल सेन,अंकित जैन,विक्रम आंजना,सुनील जाट, विशाल प्रजापत,श्रवण आंजना,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Similar News