गणेशोत्सव के अवसर पर श्री गणपति जी की महाआरती में कांग्रेसजन हुए सम्मिलित
निंबाहेड़ा | निंबाहेड़ा में चल रहे 11 दिवसीय गणेशोत्सव के अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल के मुख्य आतिथ्य में तथा कांग्रेसजनों ने नगर में यहां स्थित उदय रेजिडेंसी (उदय नरेश) क्षेत्र में यहां स्थापित श्री गणेश जी एवं खाटू श्याम जी की महाआरती में सम्मिलित होकर सिद्धि विनायक श्री गणेश जी भगवान से क्षेत्र में सुख समृद्धि उन्नति और खुशहाली की कामना की।
महाआरती में सम्मिलित समस्त कांग्रेसजनों ने गणपति आरती में उपस्थित समस्त गणेश भक्तों और माताओं, बहनों और बालक बालिकाएं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश जी भगवान की आरती के बाद उपस्थित समस्त गणपति जी के भक्तजन एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख, पारस आंजना, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी,दुर्गेश्वर भराड़ीया, पालिका के निवर्तमान पार्षद कालू कुमावत, देवीलाल आंजना, राघव लड्डा, आदित्य पहाड़िया, विनय पटेल इत्यादि कांग्रेसजन बतौर अतिथि उपस्थित रहे ।
प्रारंभ में भगवान श्री गणेश जी की महाआरती में सम्मिलित हुए अतिथियों का उदय श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष रोशन सोनी, राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण शारदा, कमलेश वैष्णव, रवि ओझा, अमरीश कुमावत, पुखराज शर्मा, हर्षद बोडाना, अर्जुन पाटीदार, रमेश चारण, अशोक शर्मा, श्याम पाटीदार, चन्द्र प्रकाश बालोटिया, नारायण सोनी, त्रिलोक छिपा, लादूराम एंड संस , नंदकिशोर सोनी, शंभू चारण, गोविंद आचार्य, मनीष सक्सेना, इत्यादि सदस्यों द्वारा कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात बाबा श्याम एवं गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया तथा पूर्व में हुई धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुए उन प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया।
