कांग्रेसजनों ने की वाहन रैली एवं शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा

Update: 2025-09-01 12:39 GMT

निंबाहेड़ा  नायक समाज के आराध्य देव भगवान   पाबू  महाराज की जयंती के अवसर पर निंबाहेड़ा नायक समाज द्वारा निंबाहेड़ा से कपासन तक निकाली गई वाहन रैली एवं शोभायात्रा को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने केसरिया झंडी दिखा रवाना किया। इस अवसर पर नायक समाज के वरिष्ठजनों ने आंजना का स्वागत करते हुए उन्हें साफा बंधा समाज की ओर से अभिनंदन किया।

नगर कांग्रेस प्रवक्ता नीतेश लौट ने बताया कि तत्पश्चात वाहन रैली एवं शोभायात्रा के महाराणा प्रताप सर्किल पर पहुंचने पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर नायक समाज बंधुओ का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान रथ में विराजित भगवान पाबूजी महाराज की तस्वीर पर निंबाहेड़ा नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन,नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकित जाट,ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चांदमल विराणी,शमशू कमर मंसूरी,महासचिव मनीष जारोली,ओम प्रकाश शर्मा,दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन,जावेद खान,सचिव धीरज नगरिया,कोषाध्यक्ष अशोक जैन,रवि जाजपुरा,कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर हुसैन मंसूरी,निवर्तमान पालिका पार्षद राजेश सांड,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,नितेश आंजना,रशीद खान,चांदमल सोनावा,बाबू खान मेव,दिनेश कुमार वाथरा,हंसराज शर्मा,श्याम गर्ग,विजय आंजना,छात्र नेता भंवरसिंह शक्तावत,मुकेश जाट,दिनेश धाकड़,रामलाल अहीर,सुरेश सेन,दिलखुश मीणा,आदित्य पहाड़िया,करण जीनगर,माधुलाल चारण,विकास धाकड़,दीपक धाकड़,अरविंद अहीर,राहुल सेन,अंकित जैन,विक्रम आंजना,सुनील जाट, विशाल प्रजापत,श्रवण आंजना,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Similar News