चित्तौड़गढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पर हुई चर्चा, शिशोदिया ने रखे सुझाव

Update: 2025-09-09 18:02 GMT

चित्तौड़गढ़, ।आगामी 5 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले मीरा महोत्सव को लेकर मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी. जोशी के साथ भारत सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। संस्थान अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को चित्तौड़गढ़ आगमन एवं महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह महोत्सव चित्तौड़गढ़ की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति एवं संत शिरोमणि मीरा के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं और महोत्सव में शामिल होने की सहमति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संत मीरा का जीवन त्याग, भक्ति और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है।

यह मीरा महोत्सव सांसद सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से संत, साहित्यकार, कलाकार और श्रद्धालु भाग लेंगे।

Similar News