बच्चों की फैन्सी ड्रेस और रास रंगीला महिला ग्रुप से गरबा महोत्सव की धमाकेदार शुरुआत
चित्तौडगढ। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित नाथ गार्डन मे मेवाड महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्री डांडियॉ महोत्सव जयकारा-2025 में आज सोमवार को गुजराती गरबा सीखने की वर्कशॉप का शुभारम्भ समिति अध्यक्ष अनन्त समदानी के सानिध्य मे किया गया।
मेवाड़ महोत्सव समिति के कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतडा एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी के अनुसार नवरात्री में मॉ अम्बे की आराधना की तैयारीयों मे हर मन जुटने लगा उल्लास का रंग मेवाड महोत्सव समिति की गरबा वर्कशाप मे प्रतिभागियों के चेहरे पर दिखने लगा है लय-ताल और मस्ती का रंग ओढे सभी अपनी अपनी धुनों मे प्रेक्टिस करते नजर आए। हाथों के मुवमेन्ट ऑखों के हाव-भाव और स्टेप्स के साथ प्रतिभागियों के बीच सामन्जस्य देखते ही बन रहा था। कई सालों से गरबा मे शामिल हो रहे के अलावा पहली बार आए प्रतिभागियों ने अपने नये-नये दोस्त बना लिए। इस गरबे की वर्कशाप के बाद 22 सितम्बर से एक अक्टूबर तक महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन मे गरबे का महाउत्सव ‘‘जयकारा 2025’’ का आगाज होगा।
ेमेवाड महोत्सव समिति की सचिव आशा पोखरना एवं उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल ने बताया ‘‘जयकारा 2025’’ नवरात्री डांडिया आयोजन में रोजाना रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। नवरात्री के पहले ही दिन बच्चो की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 3 साल से 10 वर्ष तक के बच्चे विभिन्न रूपधर प्रतियोगिता मे भाग ले सकेगे।
नवरात्री के दुसरे दिन मंगलवार को महिलाओं की मेघा प्रतियोगिता रास रंगीला ग्रूप गरबा-डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 15 वर्ष से उपर की युवतिया एवं महिलाएं पारम्परिक परिधान मे सोलह से चौबीस का ग्रूप बनाकर प्रतियोगिता मे भाग ले सकेगें। प्रतियोगिता मे प्रथम 11000, ग्यारह हजार, द्वितीय 9100 नौ हजार एक सौ, तृृतीय 7100, सात हजार एक सौ एवं प्रत्येक भाग लेने वाली टीम को सांत्वना स्वरूप 3100 तीन हजार एक सौ रू0 का पुरस्कार स्वरूप समिति द्वारा दिया जाएगा। नवरात्री के दस दिनांे मे पारिवारिक झनकार, सोलह श्रृंगार महिला विशेष परिधान, मेवाड़ डांडियॉ क्वीन, मेवाड डांडियॉ कींग, युगल डांडियॉ,ग्रूप गरबा, महाआरती आदि कई रोचक प्रतियोगिता एवं आयोजन किये जाएंगे।
कार्यक्रम की व्यवस्था में कार्यशाला प्रभारी अंकित लढ्ढा, एडवोकेट अंजली गोस्वामी , कोरियाग्राफर आशीष केल्वीन, परि बजाज, हिमांशु जाजु, दिव्या रामचन्दानी, प्रियंका आगाल, नीतू तोषनीवाल, प्रिती पारीक, दिपिका गोस्वामी, प्रियंका भट्ट, प्रिती सोमानी, रेखा गुप्ता, रानी व्यास, मनाली, राजकुमारी आगाल, बन्टी शर्मा, अभिषेक मुन्दडा, गोपाल पोरवाल, अभिमन्यु समदानी, विकास गंगवाल, अनुरागबांगड, साक्षी लढ्ढा, आंचल शर्मा, रजनी, रितिशा रमावत आदि कार्यकर्ता व्यवस्था मे लगे रहे।
