निंबाहेड़ा, |मारवाड़ी भांबी समाज सेवा संस्थान की बैठक रविवार सुबह 9 बजे आयोजित की गई, जिसमें समाजजनों ने कई अहम निर्णय लिए। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष लक्ष्मण भाम्बी ने की। उन्होंने संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए समाज के लिए चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
बैठक के दौरान विधायक महोदय एवं पूर्व UDH मंत्री चंद कृपलानी के प्रतिनिधि पूर्व विधायक अशोक जी नवलखा से हुई दूरभाष वार्ता में समाजजनों को आश्वासन दिया गया कि सरकार द्वारा दी गई रियायती दर से संस्था को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही रियायती दर का पत्र समाज को सौंपा जाएगा, जिसके बाद राशि जमा करवाकर संस्थान अपने नाम से जमीन हासिल कर सकेगा।
इस घोषणा से समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।