चित्तौड़गढ़ में मदिरा ठेकेदारों की मांगो के संबंध मे विधायक को सौपा ज्ञापन

By :  vijay
Update: 2025-09-08 12:34 GMT

चित्तौड़गढ़, ।वर्तमान में मदिरा दुकानों पर अत्यधिक गारंटी और लोगों की बदलती जीवनशैली के कारण ठेकेदार गारंटी पूरी करने में असमर्थ हैं। वहीं, पुलिस का बढ़ता हस्तक्षेप भी समस्या बढ़ा रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि इससे हर साल सरकार को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकाल के दौरान बीजेपी के नेता राजेन्द्र राठौड़, किरोडीलाल मीणा और सुभाष पुनिया ने कोरोनाकाल की बकाया राशि समाप्त करने का आश्वासन दिया था।

ठेकेदारों की प्रमुख मांगें:

मदिरा दुकानों का खोलने का समय रात 11 बजे तक किया जाए।

पुलिस हस्तक्षेप को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

कोरोना काल की बकाया राशि समाप्त की जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख सदस्य:

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सुवालका, श्यामसिंह हाडा, विजय खत्री, राजेन्द्रसिंह, शिवप्रकाश, भगवानसिंह, विरेन्द्र सिंह, शिव खाती और अन्य युनियन पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Similar News