मुख्यमंत्री के नाम जिला जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग
चित्तौडगढ। बीकानेर जिले के बज्जू उपतहसील क्षेत्र के गाँव रणजीतपुरा गांव कुंडली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवीलाल जी सेन की बेटी कक्षा 8वीं की परीक्षा देने विद्यालय के लिए घर से निकली, लेकिन विद्यालय पहुँची ही नहीं। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद मासूम बच्ची का अर्धनग्न शव थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मिला।
समस्त सेन समाज जिला-चित्तौड़गढ़ ने मांग की कि अपराधी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन सौपते समय नन्दकिशोर सकवाया, बंशीलाल सेन, निर्मल बारबर, सत्यनारायण सेन शारीरिक शिक्षक, हंसराज सेन उर्फ गुड्डू सेन, जगदीश जालमपुरा, जमनालाल देवरी, सुनील सेन, लक्ष्मण सेन, कैलाश सेन, राजु गहलोत, गोपाल सेन, प्रहलाद सेन, दिलीप सेन, राकेश, देवराज सेन, राजकुमार सेन, राधेश्याम सेन पंचदेवला, धीरज सेन राशमी, पप्पु सेन, मोहन सेन, लवकुमार सेन, सोनम सेन, आदि समाजजन मौजुद थे।