पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी दी श्रद्धांजलि

By :  vijay
Update: 2025-08-16 12:56 GMT

निम्बाहेड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। 

स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी लेखक, कवि, मृदुभाषी, प्रखर वक्ता के साथ ही कुशल नेतृत्व के धनी थे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के नारा जय जवान, जय किसान में समय की मांग को देखते हुए जय विज्ञान को भी जोडऩे का काम किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, वरिष्ठ नेता विशाल सोनी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, जगदीश माली, नगर मंत्री ओमप्रकाश नाथ, धर्मपाल जाट, रतन वैष्णव, कैलाश सेन, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री चिराग मंत्री, अजय नागदा, विनोद सोनी, विंकेश डागा, ग्रामीण मण्डल युवा मोर्चा महामंत्री सोनू झंवर केली आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar News