मण्डावर के विभिन्न विद्यालयों में इलेक्ट्रिक बेल, लाइब्रेरी रैक व स्वेटर वितरण

Update: 2026-02-03 09:37 GMT

राजसमंद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डावर में समाजसेवी लोको पायलट जसवन्त सिंह चौहान मण्डावर ने इलेक्ट्रिक घण्टी भेंट की। इसके अतिरिक्त राप्रावि होली का थाक और राप्रावि रोहिड़ा में लाइब्रेरी रैक भेंट की, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य में आंशिक रूप से मदद करेगी।

इसी तरह राउप्रावि चतरपुरा में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए गए। इससे पूर्व राप्रावि बादरिया में प्रिंटर भेंट किया गया था।

इस अवसर पर समाजसेवी चुन्ना सिंह, मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी, प्रधानाचार्य पारस मल प्रजापत, अनिल डूकिया, रविन्द्र सिंह, रामलाल कलाल, जगदीश खटीक, सरिता शर्मा, रक्षा व्यास, मुरलीधर मालवीय, श्रदा कुमारी, भंवर सिंह, पवन बुनकर, चंदन सिंह, धीरज हरि गौड, नरेंद्र घोसलिया, ललित किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News