पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में पाइपलाइन से गैस लीक, अफरातफरी का माहौल

Update: 2026-02-03 07:09 GMT

राजसमंद। जिले के कांकरोली स्थित पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात गैस पाइपलाइन से गैस लीक होने की घटना सामने आई। गैस लीक होते ही क्षेत्र में एक बारगी अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

मौके पर खड़ी एक कार को देखकर शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस लीक कार से हो रही है। इसके बाद कार को वहां से हटाया गया, लेकिन कार हटने के बाद पता चला कि शहर में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन में ही लीकेज हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग सक्रिय हुए। सभी ने मिलकर प्लास्टिक, टेप और बैंडेज की मदद से पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद किया। पाइप बंद होने के बाद गैस लीक रुक गई और लोगों ने राहत की सांस ली। यह पूरी घटना कांकरोली के पुराने बस स्टैंड पर रात के समय की बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News