भावा पेट्रोल पंप पर बदमाशों का हमला, कर्मचारी बुरी तरह घायल; CCTV में कैद हुई वारदात

Update: 2025-07-18 07:21 GMT

राजसमंद (राहुल आचार्य) । राजसमंद में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात राजसमंद के भावा पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात हुई जब चार अज्ञात हमलावर भावा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ये हमलावर हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे। आते ही उन्होंने बिना किसी उकसावे के पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे तत्काल राजसमंद के आरके चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मारपीट में चार लोग शामिल थे। हालांकि, हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Tags:    

Similar News