स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट में एक लाख बच्चियों का निःशुल्क एनीमिया जांच कराएगा भारत विकास परिषद
उदयपुर राजस्थान में महिलाओ के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भारत विकास परिषद (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) द्वारा एक ऐतिहासिक पहल – "स्वास्थ्य पहल – एनीमिया मुक्त राजस्थान" अभियान के अंतर्गत 05 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ एक लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया जांच की जाएगी और एनीमिया के सन्दर्भ में जागरूकता कार्यक्रम किये जाएंगे। जिससे कि किशोरियों व महिलाओं को इससे होने वाले रोगों से बचाया जा सके।
मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया की भारत विकास परिषद ने राज्य सरकार के साथ अनूठी पहल की है। परिषद के स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट के माध्यम से राजस्थान सरकार के शक्ति दिवस को इस बार और ज्यादा शक्ति मिलेगी। एक ही दिन में परिषद की 245 शाखाओं के 15000 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा 1100 से अधिक स्थानों पर एनीमिया जांच शिविर आयोजित होंगे, शिविर के आयोजन में राजस्थान सरकार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व स्थानीय प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग व सहभागिता रहेगी।
राकेश नंदावत शहर समन्वय ने बताया की भारत विकास परिषद् 1963 से निरंतर सेवा एवं संस्कार के प्रकल्पों के माध्यम से स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्य कर रहा है। देश भर में 1600 शाखाओं और एक लाख से अधिक सदस्य इस लक्ष्य प्राप्ति हेतु समर्पित सहयोग दे रहे हैं। परिषद द्वारा 2020 में एनीमिया मुक्त भारत को राष्ट्रीय प्रकल्प (प्रोजेक्ट) का हिस्सा बनाया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देना, उन्हें इसके कारणों व लक्षणों के बारे में शिक्षित करना, एनीमिया जाँच शिविर के आयोजन और एनीमिया से ग्रस्त लोगों को आयरन सप्लीमेंट व अन्य आवश्यक दवाएं प्रदान करना व खराब खान पान की आदतों को त्यागने के लिए जागरूक किया जाना, सभी को स्वस्थ जीवन प्रदान करना और स्वस्थ भारत निर्माण के स्वप्न को साकार करने का प्रयास करना है।
स्वास्थ्य विभाग जयपुर के द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर पूर्ण सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है। प्रदेश के सभी जिला स्तर, उपखंड व तहसील स्तर के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, सेवा बस्तियां, महाविद्यालय इत्यादि को एनिमिया जांच शिविर के लिए चयनित कर, शिविर हेतु आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
उदयपुर में संतोष जैन जिला समन्वयक,जय राज आचार्य सेवा प्रमुख नेशनल वाइस प्रेसिडेंट, गजेंद्र सुराणा अध्यक्ष वात्सल्य शाखा, अशोक कूकड़ा सचिव वात्सल्य शाखा कार्यक्रम को सफल बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
