शक्करगढ़। जहाजपुर ब्लॉक में उत्कृष्ट एवम शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्र छात्राओं को उपहार के तौर पर सोमवार को 166 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। प्राध्यापक बाबु लाल मीना ने बताया की ब्लॉक में पहले नंबर पर शक्करगढ़ पीईईओ क्षेत्र रहा टेबलेट वितरण योजना के तहत कुल 25 छात्र छात्राओं को निःशुल्क टेबलेट मिले। साथ ही बताया की निश्चित रूप से आने वाले समय में बच्चे आगे जाकर उचाइयो को छूते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।