सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत विधायक बैरवा पहुंचे देवरिया पंचायत में

By :  vijay
Update: 2024-10-13 16:56 GMT
सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत विधायक बैरवा पहुंचे देवरिया पंचायत में
  • whatsapp icon

राजेश शर्मा धनोप। भारतीय जनता पार्टी फुलिया कला मंडल द्वारा 13 अक्टूबर को शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा रविवार को फुलिया कला मंडल के देवरिया गांव पंचायत में सदस्यता अभियान में मौजूद रहे व सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दो दिन का समय है सदस्य बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी आव्हान के साथ कार्यकर्ता भाजपा सदस्यता अभियान में जुटे। सदस्य बनाने में विधायक बैरवा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय लाल सीरोठा, मंडल महामंत्री किस्मत गुर्जर, सीआर अंजलि गुर्जर, शाहपुरा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बलराम खारोल, शाहपुरा नगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र रायका, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश शर्मा, वार्ड पंच दुर्गेश माली, युवा नेता हंसराज गुर्जर सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar News