राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला

By :  vijay
Update: 2024-10-13 17:00 GMT

राजेश शर्मा धनोप। विजयदशमीं पर पनोतिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सुबह 8 बजे बालिका विद्यालय से स्वयंसेवकों ने जय घोष के साथ विभिन्न मार्गो से आरएसएस का पनोतिया में पथ संचलन निकाला। अशोक कुमार जोशी खंड कार्यवाह फूलिया कला ने बताया कि अध्यक्षता अमर मुनि जी महाराज आश्रम ढोकलिया ने की। जिसमें भीलवाड़ा विभाग के बौद्धिक प्रमुख सुरेश चंद्र ने कहा कि संघ आज 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, संघ की शाखा में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्त व्यक्ति का निर्माण होता है। पथ संचलन में पनोतिया, देवरिया, राज्यास, गेगवा, डियांस, बडला के स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं ग्रामवासियों ने जगह-जगह पर रंगोली एवं पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। पथ संचलन के दौरान फुलिया कला थाना के जवान मौजूद रहे।

Similar News