पुजारी परिवार ने माता को चुनरी भेंट की, छप्पन भोग धराया

By :  vijay
Update: 2024-10-17 09:42 GMT

धनोप राजेश शर्मा। गुरुवार शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर धनोप माताजी के सुबह वर्तमान पुजारी रामप्रसाद पंडा, महावीर पंडा, प्रदीप पंडा, नोरत पंडा, भूपेश पंडा, सुरेंद्र पंडा, नवल पंडा, लक्की पंडा, निखिल पंडा, पवन पंडा द्वारा माता को चुनरी भेंट कर छप्पन भोग लगाया गया। धनोप कस्बे के दाधीच परिवार के वर्तमान पुजारी परिवार के निजी आवास से बेंड बाज़ों की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिला-पुरुष नाचगान करते चल रहे थे। माता को नानाप्रकार के व्यंजनो से छप्पनभोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। वर्तमान पुजारी निखिल पंडा ने बताया कि औषरे के अंतिम दिवस पर माता को सफेद जरबरा फूलों व सफेद मखबल पोशाक से अद्भुत श्रृंगार किया गया। पूरे दिन भक्तों के प्रसाद में फूलों की बौछार हुई। माता के दरबार में आए हुए सभी भक्त प्रसन्न हुए। भक्तों ने माथा टेका व आशीर्वाद लिया। वहीं मोरबी के सेरेमिक टाइल्स इंडस्ट्रीज के मालिक खैतन भाई ने माता के खीर जलेबी का भोग लगाकर ब्राह्मणों को भोजन कराया।

Similar News