नन्हे मुन्ने बच्चों को दी पोलियो की खुराक

By :  vijay
Update: 2024-12-08 14:31 GMT
नन्हे मुन्ने बच्चों को दी पोलियो की खुराक
  • whatsapp icon

राजेश शर्मा धनोप। पल्स पोलियो अभियान के तहत नन्हे मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की बूंद पिलाई गई। गांव में मुख्य चौराहों पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पल्स पोलियो का काउंटर लगाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को दवाई पिलाई। पल्स पोलियो के अंतर्गत सांगरिया सीएचसी, राज्यास सीएचसी, फुलिया कला पीएचसी के ग्राम धनोप, सांगरिया, रलायता, हुकमपुरा, अरवड़, पनोतिया, देवरिया, हुकमपुरा पंचायत पर पल्स पोलियो की दवा खिलाई गई। डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा, कंपाउंडर सुरेश जाट, एलएचवी राजकुमारी आदि अधिकारियों ने पोलियो बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम पूजा गुर्जर, आशा तेली, कार्यकर्ता ममता शर्मा, संजू गर्ग, गिरजा जोशी, मालती शर्मा, शारदा गर्ग, पिस्ता रेबारी, गुड्डी पाराशर, अंजना शर्मा तथा आशा सहयोगिनी व ग्राम साथीन मौजूद रही। शेष बचे हुए बच्चों को कल व परसों 2 दिन और दवा पिलाई जाएगी।

Similar News