शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर दानपात्र से 21.34 लाख की राशि निकली

By :  vijay
Update: 2025-04-08 12:57 GMT
शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर दानपात्र से 21.34  लाख की राशि निकली
  • whatsapp icon

 धनोप राजेश शर्मा। मंगलवार को शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में गिनती हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष राणावत ने बताया कि दानपात्र से 11 दिनों में 21 लाख 34 हजार 549 रुपए की राशी निकली। राशि गिनने में 7 घंटे का समय लगा जो सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले नवरात्रा से पुर्व 28 मार्च शुक्रवार को दानपात्र खोला जिसमें डेढ़ माह में 13.19 लाख की राशि निकली थी। इस दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, माघवेंद्र सिंह, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी प्रदीप पंडा, कालू पंडा, कैशियर महेश चंद्र जोशी, सुनील पालड़ेचा, लालाराम माली, रामधन गुर्जर, धर्मा कुम्हार व भक्तजन मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News