फूलियाकलां राजेश शर्मा।
ताज विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय धनोप वार्षिकोत्सव उड़ान 2026 का आशीर्वाद अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के ओएसडी शंकर लाल गुर्जर देवरिया थे। अध्यक्षता शिक्षाविद् भंवर लाल बुरड़ ने की। अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक रिंकू वैष्णव, उदय लाल सिरोठा, अखराज रायका, अनिरुद्ध सिंह राणावत, राजेश शर्मा, रंगलाल बलाई रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो व गले में मेडल पहनाकर स्वागत किया। बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक गानों की प्रस्तुतियां दी। दसवीं बोर्ड की विद्यार्थियों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि गुर्जर ने बोर्ड विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए अच्छी मेहनत करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन ओनाड़ माली द्वारा किया गया।