धनोप माता के गोस्वामी समाज की धर्मशाला निर्माण का महूर्त किया

राजेश शर्मा धनोप। धनोप माता मंदिर परिसर में अखिल दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक आयोजित हुई तथा समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त किया गया। बैठक मे सोमपुरी जी महाराज खड़ की धुणी वाले मुख्य अतिथि रहे। पुष्कर गृहस्त आश्रम के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर भारती, सताइस गांव मण्डल अध्यक्ष भंवर गिरी, सरदारनगर सरपंच रविशंकर विशिष्ठ अतिथि रहे। अब तक समाज की ओर से 16 लाख 34 हजार रुपए एकत्र हो चुके हैं। सताईस गांव मण्डल अध्यक्ष भंवर गिरी पुत्र रतन गिरी बच्छखेड़ा वालों ने एक हॉल निर्माण की घोषणा की। पुष्कर कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर भारती ने 101 सीमेंट के कट्टे देने की घोषणा की। ओम प्रकाश गिरी और रवि शंकर गिरी पुत्र गोपाल गिरी ने 1.11 लाख देने की घोषणा की। पिंटू पुरी पुत्र धन्ना पुरी भोजरांस वाले ने 21 हजार रूपए का सहयोग किया।लादू पुत्र रूपा गिरी ने 11 हजार रुपए, पवन पुत्र तेजूपुरी ने 51 सौ रुपए, खाना पुत्र माधुपुरी ने 51 सौ रुपए का सहयोग प्रदान किया। धर्मशाला निर्माण को लेकर सहमति से कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें संरक्षक लादु पुरी देवलिया कला, अध्यक्ष गोपाल पुरी धनोप, उपाध्यक्ष महादेव गिरी आगुंचा व सोजी पुरी देवलियां कलां, कोषाध्यक्ष राजू पुरी हुकमपुरा, सचिव देबी पुरी सांगरिया और मीडिया प्रभारी प्रभु गिरी कुरथल को मनोनीत किया। रघुनंदन गोस्वामी सांगरिया ने बताया कि बैठक मे सभी समाज बन्धुओ का गोपाल भारती खारी का लाम्बा ने चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही सभी दान दाताओं व सहयोग कर्ताओ का कार्यकारिणी सदस्यों ने माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य शैतान पुरी पनोतिया, लक्ष्मण गिरी बीलिया, महेश पुरी आगुंचा, मुकेश पुरी तस्वारियां बांसा, तेजू पुरी रलायता, प्रहलाद पुरी हुकूमपुरा का खेड़ा, माणक पुरी बच्छखेड़ा, गोविंद पुरी गुड्डा, प्रहलाद भारती लोरडी वहीं समाज बन्धु रघुनन्दन गोस्वामी सांगरिया, कमलेश पुरी, श्रवण पुरी बावड़ी, हरिराम पुरी, सुखपाल पुरी खाण्डरा, देबी पुरी धनोप, शिवपुरी देवलियां कलां, नाथू पुरी रलायता, जगदीश पुरी अरनिया चौहान, राजू भारती लोरडी, तेजू गोस्वामी बरनी, टीकम पुरी धनोप, कैलाश पुरी देवलियां कलां, धन्ना भारती खारी का लाम्बा सहित आस पास के सभी मंडलो के समाज बन्धु उपस्थित रहे।